अगर, मगर, और काश में हूँ..

फिलहाल मैं अपनी ही तलाश में हूँ..!!


चल रहा बिना थके अकेला ही मैं..

मिल जाएगी मंज़िल विश्वास में हूँ ..!!


लगने लगू तुम्हें भी प्यारा मैं कभी..

कर रहा हर जतन और प्रयास में हूँ ..!!


ख़ुद करने से ही सब मिला करता..

मिलेगा ज़रूर एक दिन आभास में हूँ ..!!


सोच, सोच कर भी ये ही सोच रहा..

होगा सब अच्छा ही अच्छा आस में हूँ..!!


किसी को नहीं छोड़ा मैंने बस दूर हूँ..

ज़रूरत हो तुम्हें तो मैं आस पास में हूँ..!!


भीड़ का हिस्सा नहीं भीड़ मुझसे है..

ढूँढो मुझे आम में और हर ख़ास में हूँ..!!