किस पर किसका असर है ये
सँभलो काँटों का सफ़र है ये
करना न भरोसा, विश्वास तुम
झूठों के झूठे वादों का सफ़र है ये
कब कौन अपना काट लें तुम्हें
आस्तीन के सांपों का सफ़र है ये
दिल न लगाना दिमाग़ के खेल में
कुछ ज़िन्दा लाशों का सफ़र है ये
शुरुआत है नाटक और होंगे अभी
रोज़ नए तमाशों का सफ़र है ये
हम तो जहाँ थे, हैं, वहीं रह जाएँगे
नए किरदार, मुखौटों का सफ़र है ये
तुम अब भीड़ का हिस्सा मत बनना
कहीं चीख, सन्नाटों का सफ़र है ये
किस पर किसका असर है ये
सँभलो काँटों का सफ़र है ये
करना न भरोसा, विश्वास तुम
झूठों के झूठे वादों का सफ़र है ये
विकास बंसल #विकासवाणी

