सन सन - सन सन बहती हवाएं

जुल्फों सी उनकी ,

डोली लताएं।

नभ के पंक्षी

धरा पे है आये

दानों के संग

प्रेम चुगे वो जाये।

सन सन - सन सन बहती हवाएं

नदियों का जल भी

बाहर को आये,

वो है बेदर्दी

मुख ना दिखाएं।

मिलन को हैं तरसे

कब से ये बहियाँ

वो न आये

वो न आये।

वादे बदले

सत्ता बदली

शासन के संग-

परशासन भी बदली,

हाथों की मेहंदी

सुखी भी नहीं थी

खबर आयी कि

साजन भी बदले।