किस आनंद में झूम रहे हैं,

पल पल जीवन चूम रहे हैं,


कलरव करते,

चीं चीं करते,

नई लकीरें ,

खींच रहे हैं,


किस आनंद में झूम रहे हैं,

पल पल जीवन चूम रहे हैं,


अदभुत है,

 उड़ने का कौशल,

उड़ते-उड़ते,

खेल रहे हैं,

नए दिवाकर,

नए गगन का,

उड़-उड़ ,

माथा चूम रहे हैं,


किस आनंद में झूम रहे हैं,

पल पल जीवन चूम रहे हैं,

                       **प्रेमी**