ए ज़िन्दगी थोड़ा ठहर  

क्यों शामिल है सरपट दौड़ में 

कभी ख़ुद से गुफ़्तगू तो कर 

क्यों है तू बेवज़ह होड़ में 

हर मोड़ पर जो नई मुश्क़िलें 

कुछ उनसे मशविरे तो कर 

चल सीधी सपाट राह तू 

क्यों लगी है जोड़ तोड़ में  

हर ज़िंदगी के अपने अपने 

हैं  चाँद, तारे, आसमाँ 

तू सजा रौनक़ें अपनी

मत उलझ किसी गठजोड़ में