यूं तो हर रोज दस्तक दे जाती हैं यादें तेरी
किसी रोज तुम भी यूं ही दस्तक दे जाना
यूं तो इंतेहा नहीं तुम्हारी बेरुखी की कोई
हो सके,कभी रुख मेरे घर का करते जाना
अपनी महफिलों से जब मिले फुर्सत तुम्हें
मेरी महफिल-ए-दर्द में शामिल होने आना
देख जाना सूरत-ए-हाल तुम मेरा भी कभी
मेरी तन्हाइयों से थोड़ी गुफ़्तगू करते जाना
तुम्हारी यादों की धुली बिखरी चांदनी से
ज़िंदगी जो रोशन हुई है उसे देखते जाना
