अपनी देह को तू दाह कर
आत्मा को आत्मसात कर
कर्मभूमि ही रणभूमि तेरी
तू जीत के जा ये समर
दरिद्रों की तू कृपाण बन
कमज़ोर की तू ढाल बन
न नाम के लिए तू जी
न मान की तू फ़िक्र कर
न रोकना तू अपने कदम
न डर तू धर्म के ह्रास पर
हे कर्मठ बस कर कर्म तू
अधर्म का सर्वनाश कर
तू चल, उठेंगे पग कई
आंख रख बस लक्ष्य पर
तू युगपुरुष है युद्ध कर
पाखंडियों का नाश कर
wandering_gypsy_rns
