हर मोड़ पर हों बाधायें,
ये कोई नईं बात नहीं
हर ग़म और भी गहरा,
ये भी नईं बात नहीं
नईं बात है तेरा जज़्बा
जो बरक़रार रहे
नईं बात है वो हिम्मत
जो तुम छोड़ोगे नहीं
नईं सुबह की,नईं रोशनी
तू सजा उम्मीदें नईं नईं
बाधाएँ छूट जायेंगी
ग़म भी दम तोड़ेंगें वहीं
क़ामयाबी चूमेगी कदम
वक़्त थामेगा हाथ तेरा
तू चला चल राह अपनी
मिल जाएगी मंजिल नईं
