क़ैद अब अपने वतन में
कोई भी महफ़ूज़ नहीं
जल रहे हैं घर मगर
अब रोशनी कहीं नहीं
धर्म का उन्माद है या
अधर्म का है बोलबाला
हर ओर गूँजती चीखें
कोई यहाँ सुनता नहीं
चीखती है वेदना पर
संवेदना कोई नहीं
भयावह मंज़र ये कैसा
रहनुमा कोई नहीं
बरसाती है बर्बादी
ये आज़ादी है कैसी
आग सेकते रहनुमा
लगी आग बुझाते नहीं
#murshidabad violence
