श्याम वर्ण या श्वेत रंग में
फूलों में या किसी जीव में
जाने कौन से रंग रूप में
आ जाएं कब राम तुम्हारे
खुला रहे दर हर दम तेरा
दिल के फाटक भी खुले रहें
कण कण में जो रचे राम हैं
जाने कब तुमको दिख जाएं
सोच के चल हर जगह राम हैं
साया उनका हरदम सर पर
बांट ले सारा प्रेम स्नेह तू
दर्शन की तू चिंता ना कर
ज़रुरतें अपनी तू कम कर
मदद ज़रूरतमंदों की कर
दिखेंगे राम हर तरफ तुम्हें
दिल की आंखों से देखा कर
हर शै में , हर प्राणी में
हर ज्ञानी में,अज्ञानी में भी
जहां चाहोगे वहीं मिलेंगें
मन की आंखों से देखा कर
