बहुत अज़ीज़ हैं ये लम्हात तुमको भी हमको भी
खूब याद आएंगे ये जज़्बात तुमको भी हमको भी
वक़्त यूँ ही पलक झपकते गुम हो गया हवाओं में
अभी तो कई ख्वाब बाकी थे तुम्हारे भी हमारे भी
वो तमाम तूफ़ां जो जगाये थे हमनें साथ साथ
खामोशियों में याद आएंगे तुमको भी हमको भी
हमारी दुआओं में भी तुम हमारी यादों में भी तुम
ज़िन्दगी यूँ ही गुलज़ार रहे तुम्हारी भी हमारी भी
गलती से कभी भूल भी जाओ तो कोई गम नहीं
जानते हैं उम्र का ये दौर तुम्हारा भी है हमारा भी
हमें मालूम है कि तुम अक्सर बहुत याद करोगे हमें
फ़लसफ़ा ज़िन्दगी का वही है तुम्हारा भी हमारा भी
