वो अमिया की छैया
वो बापू की झिड़की
पुचकारती वो मैया
वो रंभाती गैया
वो लहराती दरिया
लबालब तलैया
गर्म दोपहरी में
वो ठंडी पुरवैया
बच्चों की टोली
संग दौड़ती बछैया
नंगे पाँव नापते
वो सँकरी गलैया
घर घर में चाची
वो ताई वो दादी
चंदू के चाचा की
हँसमुख वो मैया
घर घर से रिश्ते
हर गली से नाता
था हर कोई लेता
बच्चों की बलैया
यहीं तो कहीं थी
वो प्यारी सी दुनिया
बचपन वो मेरा
जैसे चहकती चिरैया
आ गए अब कहाँ हम
सब कहाँ छोड़ आये
हर कोई है मुसाफ़िर,
है न कोई खिवैया
#wandering_gypsy_rns
