विज्ञान ने विकास का ज्ञान दिया 

फिर क्यों विनाश की राह चुनी 

प्रकृति को ऐसे विकृत कर हमने 

ये कैसी प्रगति की राह चुनी 


प्रदूषित पवन है, दूषित है जल

कलुसित मन है, धूमिल है कल

विनाश के इस कर्कश निनाद में

कैसे विकास की धुन हमने सुनी 


कर्म में धर्म का कोई वास नहीं

कोई जीवन में बचा उल्हास नहीं

बेरोज़गार हैं कितने भूखे प्यासे 

फिर क्यों है रोबॉट की फौज तनी 


ज्ञान- विज्ञान वही जो खुशियाँ दे 

प्रकृति से ले तो प्रकृति को भी दे 

विकास तभी सम्भव है ग़र हमने 

वसुधैव कुटुम्बकम की राह चुनी 


#poetry-contest-national-technology-day