वो जो कंपकंपाते हाथ हैं
जिन्हें सहारे की तलाश है
कभी इन्हीं हाथों के सहारे तुम
संभले थे कितनी बार गिरकर

उन झुर्रियों में हैं कैद,लम्हें सारे
तेरी शरारतें,अथाह प्रेम उसका
न लौटकर आएगा वक्त उसका
उसने जो वक्त लुटाया तुझ पर

थोड़ा वक्त गुजार संग उसके
थोड़ा मुश्किलों को साझा कर
जो भी हो सके लौटा दे उसे
उसका बहुत है उधार तुझ पर

#wandering_gypsy_rns