थोड़ा अपनों से थोड़ा अपने से मिला हूँ मैइस बुरे दौर में भी अपने लिए जिया हूँ मैं
बुरा वक्त था, बुरे हादसे और था बुरा मंज़र
गलियां सूनी, मकां सूने और थी ज़मीं बंजर
फिर भी आस थी अपनों से भी अपने से भी
उम्मीद कि उभर आएंगे हम इस सदमे से भी
कुछ खोया, कुछ पाया ,कुछ पीछे छूट गया
कोई मिला तो कोई हमेशा के लिए रूठ गया
आज एक नई उम्मीद, नई तस्वीर उभरी है
उस आग में तपकर ज़िन्दगी और निखरी है
भूलें वो बुरा वक्त ,मिटें वो यादें,मिटे दूरियाँ
नई उमंगें, नई बहारें,नए दौर में लौटे खुशियां
