तू मुझे नाम दे या दरकिनार कर 

मुझे अपनी शख्सियत का है पता


नजर में रख या नजरअंदाज़ कर 

मुझे अपनी काबिलियत का है पता 


ले के आ तू तूफान जितने भी 

मुझे अपनी गहरी जड़ों का है पता 


तू चल चाल अपनी शतरंज की 

मुझे भी अपनी बिसात का है पता 


ए ज़माने तू रह ज़िद में अपनी

मुझे भी अपनी शिद्दतों का है पता