आज तेरे नाम की
ये जो ओढ़ी है चुनर मैंने
इसके हर धागे में,सिमटा है प्रेम तेरा
इसके हर गोटे,हर चमचम में
गुँथे हैँ सपने मेरे
ये है नया आसमाँ मेरा
जिसकी छांव में
पाई है इक नईं जमीं मैंने
जिसमें लहलहायेगी
हमारी उम्मीदों की फसल
बरसेंगे हमारे अहसासों के बादल
इस नए आसमाँ के तले
हों मुश्किलों के गहराते बादल,या
टिमटिमाते सितारों सी मुस्कराहटें
तुम थामना हाथ मेरा
मैं बनूँगी आसरा तेरा
इस नये सफ़र में,
इस चुनर की आगोश में
नये आसमाँ की छांव में
हमारी हसरतों,
हमारी मोहब्बतों का सफ़र
