तेरे जीवन  की नींव है जो

ये हवा जो तेरी प्राणदायिनी 

उसमें ज़हर घोल कर तुम

कैसे  उससे  सांसें मांगोगे ?


जिन नदियों ने जन जीवन सींचा

दूषित किया उसके प्रवाह को 

उसमें सारे विष उड़ेल कर  

कैसे उससे अमृत मांगोगे ?


कर तार तार सीना पर्वत का

नष्ट किया जंगल का जीवन

जिनसे जीवन छीना तुमनें

उनसे कैसे जीवन मांगोगे ?


तू ही सृष्टा,तू ही विध्वंशक

तू ही दुर्गुण तू ही सद्गुण 

करता भी तू, हरता भी तू

सहता भी तू ,भरता भी तू 


तू ईश्वर का अद्भूत निर्माण है

खुद ही मौत है खुद ही प्राण है

बदल सके तो बदल स्वयं को

तेरे ही हाथ तेरा निर्वाण है


तेरे ही हाथ तेरा निर्वाण है….