आइना आपको तो सच बयां करता नहीं
हमने सोचा हम बता दें, हकीकत फ़साने की
आप आदत से मज़बूर ,ताऱीफें अपनी सुनने की
हम भी आदत से मज़बूर ,आइना दिखाने की
आइना खुदगर्ज़ है ताऱीफें करते थकता नहीं
चेहरे की धूल साफ़ कर,रहने भी दो आईने की
हमें पता है आप सब कुछ जानकार अनजान हैं
वर्ना आपसे क्या छुपी है , हक़ीक़त ज़माने की
सच बोलने की ज़ुर्रत कर,सच जानने की हिम्मत कर
छोड़ दे आदत ये झूठी, झूठों को गले लगाने की
