Kavishala
Contests
Plus
Log in / Sign up
Home
Profile
Home
Profile
1 min read
647K reads
तेरा पास होना
Vijay Rana
Plus
Feb 25, 2024
Share as image
Download
तेरा पास होना,
पांवों में मखमली, नर्म घास का अहसास सा
दूर जाना तेरा,
सहरा में नागफनी के कांटों की चुभन जैसा
तेरा मुस्कुराना,
हजारों फुलझड़ियां रोशन हो गई हों जैसे
रूठ जाना तेरा,
चुपचाप जिस्म से जां बिछड़ने के दर्द जैसा
तुम्हारी खनकती हँसी,
हिलोरें लेता खुशियों का सागर हो जैसे
तुम अपने आप में
मेरे तमाम अहसासों की गागर हो जैसी
2
Join WhatsApp Community
Daily literature, poetry & stories
Read more
Earn more
Learn more
Write