अपनी शोहरतों के शोरोगुल से गुलज़ार न हो ।
तन्हाइयों में अक्स पर फख्र हो तो ज़िक्र कर ।।
दौलतों के ढ़ेर में,दफ्न हैं तेरी खुशियां तमाम
कोई ज़िन्दगी कभी ख़ुशहाल की तो ज़िक्र कर ।।
ताउम्र का रोना क़ि क्या कुछ नहीं नसीब तुझे ।
ज़िन्दगी मिली है , उसे जी पाया तो ज़िक्र कर ।।
दूसरों की नाकामियों की फिक्र करना छोड़ दे ।
तेरी कामयाबियों का कहीं शोर है तो ज़िक्र कर ।।
