धरती पर जब नीर न होगा 
तब क्या पश्चाताप करोगे 

असह्य ताप होगा धरती पर 
राख हो जायेंगे जंगल सारे 
पिघलने को हिम नहीं होगा 
तब क्या पश्चाताप करोगे 

बूँद बूँद को त्राहि-त्राहि और 
साँस भी लेना दूभर होगा 
आँखों में भी जब नीर न होगा 
तब क्या पश्चाताप करोगे 

कुछ करना है तो आज करो 
पश्चाताप भी, सृजन भी 
सृष्टि को पोषित करके ही 
सृष्टि से सुख तुम पाओगे 

wandering_gypsy_rns