अपनी देह जलाकर 
सूर्य बांटता है तपिश
मिटाता है अंधकार जग का
असह्य वेदना में भी
मुस्कुराता है हर दम
बांटता है खुशियां

सूर्य की वेदना को 
आत्मसात कर मैंने 
आज अर्घ्य चढ़ाया 
उनके परमार्थ पर
गौरवान्वित हो 
उनके आशीष के लिए
अपना शीश  नवाया

पता नहीं मेरी दो बूंदों से
उनकी दहकती देह को
कोई ठंडक मिली कि नहीं
पर मुझे अहसास हुआ
मेरे अंतर में ज्योतिर्मय होते
असंख्य ज्योति:पुंजों का
शांत मन में उद्वेलित होते
परमार्थ के उदगारों का


wandering _gypsy_rns