स्तब्ध सारा देश था
और था निशब्द हर जन
होठों पर थी दुआएँ
लेकिन सारे क्षुब्ध थे मन
प्रकृति के अवरुद्ध में
थीं मुश्किलें पहाड़ सी
नियति के इस युद्ध में
सब लड़े बगैर दुश्मन
जाँ हथेली पर लिये
जांबाज़ चारों ओर थे
जो थे सुरंग में फंसे
वो भी कहाँ कमजोर थे
होड़ थी लगी हुई
कौन कितना मान दे
जिंदगी को रख ताक पर
जिंदगी का दान दे
न बूँद एक रक्त की
बस स्वेद ही बहता रहा
बचाने उन सिपाहियों को
हर शख्स बस डटा रहा
जुटे रहे डटे रहे
पल पल नये किए जतन
जब तक न निकाल लाये वो
कहीं न थी कोई थकन
जीती मानवता आख़िर
गौरवान्वित हुआ सारा वतन
जांबाज़ सूरमाओं को
किया देश ने शत शत नमन
#Silkyara Tunnel Rescue op
