कोई और क्यों ये तय करे
मेरा गम हो क्या, ख़ुशी हो क्या
कहाँ #सुकून मिले मुझे,
और कहाँ चैन पाऊं मैं ।
अंतर्द्वंद इसमें क्यों कि,
ज़माना भला कहेगा क्या।
अंतर्कलह इसमे क्यों कि,
ज़माने की नज़र देखेगी क्या।
क्यों न खुद ही मैं ये ठान लूं
औऱ खुद ही मैं निश्चित करूँ,
कब ग़मगीन होऊं मैं और
कब ,कहाँ मुझे ख़ुशी मिले।
खुद की नज़र को तराश लूं
खुद ही का क्यों न खुदा बनूँ,
खुद की ही क्यों न बनूँ मिसाल ।
क्यों न खुद का आसमां बनूँ।
