Kavishala
Contests
Plus
Log in / Sign up
Home
Profile
Home
Profile
Poetry
1 min
625.9K
....शुक्रिया तेरा....
Vijay Rana
Plus
Mar 19, 2024
Share as image
Download
कुछ ख्वाहिशें मेरी
कुछ रहबरी तेरी
हर कदम साथ तू मेरे
ए रहबर शुक्रिया तेरा
कुछ कोशिशें मेरी
कुछ आशीष तेरा
हर पल साथ तू मेरे
हे ईश्वर शुक्रिया तेरा
कुछ मेहनत मेरी
कुछ रहमत तेरी
मेरी हर कामयाबी में तू
ए ख़ुदा शुक्रिया तेरा
कुछ तमन्नाएं मेरी
कुछ इनायतें तेरी
हर लम्हा तेरे साए में
परवरदिगार शुक्रिया तेरा
खुशियों की बारात तेरी
ग़मों का समन्दर भी तेरा
ये जिंदगी सौगात तेरी
ए मालिक शुक्रिया तेरा
1
Join WhatsApp Community
Daily literature, poetry & stories
Read more
Earn more
Learn more
Write