चंद उनींदी आंखों में हम
कुछ ख़्वाब उड़ेलें सतरंगी
कुछ खुशियां बांटे सच्ची सी
कुछ आशाओं के दीप जलाएँ

छूटी है मुस्कान अधूरी
जिन टूटे बिखरे सपनों में
लेकर उम्मीदों के दिए हम
उन सपनों को राह दिखायें

मंद हो गई जहाँ रोशनी
उन अँधियारी गलियों में जायें
जला चिराग़ वहाँ हर घर में
खुशियों की सौगात लुटायें
अबके दिवाली दिल से मनाएं