सिर्फ़ चमक से कोई सोना नहीं होता
आग की भभक सीने में ज़रूरी है
जौहरी की परख से पार पाना है ग़र
आग के दरिया से गुजरना जरूरी है
पिघलना भी है मगर बिखरना नहीं है
आग के सफर को समझना ज़रूरी है
बेइंतिहा आयेंगे इम्तिहाँ मंज़िल तलक
खुद पर भरोसा और सब्र भी जरूरी है...
#wandering_gypsy_rns
