सिपाही वतन का मैं
यहां का कण कण वज़ूद मेरा
पहाड़,नदियां,ये मिट्टी
ये हवाएं, ये समंदर
सब गुँथे हैं वज़ूद में मेरे
पहाड़ को सीने में ढाल
मिट्टी का मैं तिलक सजा
समंदरों की मौज
नदियों की रवानी और
हवाओं की रफ्तार लेकर
सिपाही बना हूँ मैं
रख अपने बदन को ताक पर
हरदम तैयार हूं मुस्तैद हूं मैं
वतन के कण कण को
अपने बदन में ढालकर
अपने वतन की ढाल हूँ मैं
सिपाही हूँ अपने वतन का मैं
