तान ली बर्फ़ीली हवाओं की चादर कभी

कभी सूरज को सिरहाने लगा के सो गये


ओढ़ा कभी बर्फ़ीले तूफ़ानों का ग़िलाफ़ 

कभी चट्टानों के बिस्तर पर सुस्ता लिये


रेत पर लेटे आसमाँ ताकते ले ली झपकी

कभी बारिशों में तर बतर,यादों में खो गये 

  

सिपाही हैं हम, बंजारापन शौक है अपना

आँख न उठे कोई,आँखें जमा के बैठ गये


07 Dec 24