हर घर,
कहानियों का संग्रह
संसार, कहानियों का समंदर
उद्वेलित लहरों सी
अनंत भावनायें संजोये
हर व्यक्ति
अपनी कहानी का नायक
दूसरों की कहानी में
कभी सहनायक,
खलनायक कभी
आपस में मंथन करती
एक दूसरे को आंदोलित करती
आपस में गुंथती बुनती
सारी कहानियाँ
एक महाकाव्य की रचना करती
भावनाओं की लहरें
कभी आनंदित करती
कभी विनाश का दर्द उड़ेलती
समय के साथ
रूप बदलता महाकाव्य
पुराने पन्ने बिखराता
नये पन्ने जोड़ता,
अनूठा महाकाव्य