विवेक से ले काम तू
अपने मत का दान कर
ये शक्ति तेरे हाथ है
शक्ति का सम्मान कर
देश के निर्माण में
जो सही तू चुन वही
राष्ट्र हित का ध्यान कर
अपने मत का दान कर
मार्ग तू प्रशस्त कर
असमर्थ को निरस्त कर
सामर्थ्य का तू मान कर
अपने मत का दान कर
अपने दुखों का हल भी तू
स्वयं दुखों का निदान कर
निर्माण कर भविष्य का
मतदान कर, मतदान कर
