तेरी आन संभालू या तेरा सम्मान संभालूं
तेरी यादों को सहेजूँ या संभालूं निशानियाँ तेरी
खुद वतन पे फिदा,बाकी छोड़ा सब मेरे जिम्मे
खुद को संभालूं या निभाऊं जिम्मेवारियां तेरी
यहाँ हर कोने में बिखरी हैं बेशुमार यादें तेरी
किस किसको समझाऊं मैं ये मजबूरियां मेरी
तुमने तो संभाला था तमाम वतन का जिम्मा
कौन संभालेगा मगर तमाम बरबादियाँ मेरी
