जिस्म  ज़माने  की जद्दोजहद में तार तार 

मगर रूह  की खुशबू अभी कहीं बाकी है

रूह पाकीजा है जिस्म की गणित से जुदा 

उसके  गलियारों में रोशनी अभी बाकी है 

कौन कहता है रूह की ख्वाहिश नहीं होती 

हर पाक रूह को इक जिस्म पाना बाकी है 

रूह जिस्मानी हो जाए या हो ज़िस्म रूहानी 

हर हाल में बस ख़ुदा की रहमत ही काफ़ी है