तेरी खुशबुओं में सना करवटें बदलता रहा
रात भर मैं चाँद की सिसकियां सुनता रहा
सर्द ठंडी रात बस अंगारों सी दहकती रही
धधकती रात के धुएं में,मेरा दम घुटता रहा
सारा ज़माना गुमशुम ,नींद की आगोश में
मैं यादों के बवंडर में भटकता फिरता रहा
शायद हमारी फिक्र में वो भी कहीं मायूस है
मैं रात भर मायूस दिल को दिलासा देता रहा
