रंग बिरंगी टोकरियों में
समेटकर जिंदगी के रंग
पसार देती देती हूं रोज
खिलखिलाती गलियों में
मुखर हो उठते हैं रंग
मेरी मुस्कराहट के संग
ठिठक कर देखते हैं सब
इन रंगों की ठिठोली
उठा ले जाते हैं रंग थोड़े
कुछ उधार, कुछ खरीदकर
कुछ उड़ेल जाते हैं,अपने भी रंग
इन्हीं रंग बिरंगे,लम्हों के बीच
इन्हीं लम्हों से, इन्हीं लम्हों में,
होती है बसर,जिंदगी मेरी
रोज थोड़े और निखर उठते हैं,
रंग जिंदगी के मेरे
उन्हें पोटली में बाँध
समेट ले जाती हूँ संग
#wandering_gypsy_rns
