ज़रूरी नहीं हमेशा पानी की ही दरकार हो
कभी ज़हर पीना भी ज़रूरी है जीने के लिए
जिये तो क्या जिये अगर किसी पे मरे नहीं
मरे तो क्या अगर जिये नहीं किसी के लिए
आंखों में आंसुओं का समंदर भी ज़रूरी है
खंजर भी ज़रूरी है ज़ख्म काटने के लिए
ज़रूरी नहीं है दौलत ही सच करे सपने सारे
गरीबी भी ज़रूरी है ज़िन्दगी समझने के लिए
बारहा खुशनुमा ज़िन्दगी में कोई मौज नहीं
क़तरा क़तरा मरना भी ज़रूरी है जीने के लिए
