प्रेम तेरा है डाल डाल
इश्क़ मेरा भी पात पात
मैं आगोश अंधियारों का
तुम मेरी प्रफुल्ल प्रभात
अविरल प्रवाह ये जीवन का
तू छांव बनी मैं धूप कभी
मैं तेरा संबल हर पल का
तुम ईश्वर प्रदत्त सौगात
तूने फूल बिछाये हर पल
मैंने काँटे चुने राह के
मैं जाड़े की गर्म धूप और
प्रेम की तुम अविरल बरसात
