सिर्फ कुछ ही पलों का तो सिकंदर है तू
फिर कोई और ही लिखेगा मुकद्दर तेरा
जिस खाक में कमजोर को मिलाया तूने
इक दिन उसी खाक से होगा मिलना तेरा
बदस्तूर चलेगी ये दुनिया तेरे बगैर भी
फिर कहीं नहीं होगा, नामोनिशान तेरा
कंस,रावण से हिटलर औ मुसोलिनी तक
सबका हुआ हस्र वही,और वही होगा तेरा
तेरे गुरूर ने दिया है दर्जा ए खुदा तुझको
हर एक पल का खुदा मांगेगा हिसाब तेरा
