पापा की डाँट में छिपा 

प्यार कभी देखा ही नहीं 

ठोकरों पे ठोकरें खायीं 

तब समझा प्यार उनका 


हर ठोकर से पहले ही 

हमें बचा लेना उनका

सुरक्षा कवच सा वो 

उंगली का छल्ला उनका


असीम प्यार सीने में 

मगर जताया नहीं कभी 

बातें नीम सी कड़वी 

मगर शहद सा असर उनका 


जिंदगी की हर ठोकर पर 

बरबस याद आते हैं

याद आता है हर ठोकर पर 

हौले से मुस्कुराना उनका 


     #wandering_gypsy_rns