वो रोया तो बहुत था मगर
आँसुओं का कहीं निशाँ न था

दिल-ओ-जिगर ज़ख्मी थे
कहीं खून का मगर निशाँ न था

इश्क़ डूबा था खुश्क अश्कों में
रंजो ग़म का कोई बयां न था

एहसास-ए-दर्द पूरा था
इज़हार का मगर रस्ता न था

नाम मर्द दे दिया उसको
उसके हुनर से कुछ अयां* न था

अयां*- जाहिर, दिखना
#wandering_gypsy_rns