वो क़िताब मेरे दर्द की
मेरी मुस्कराहटों का आइना
वो दर्द सब दबा दबा
मुस्कुराहटों की वो नुमाइशें
क्यों कर यहाँ उलझे कोई
दर्द भरे किसीके किस्सों में
हर वक़्त बस रहती यहाँ
मुस्कुराहटों की फ़रमाइशें
खुलकर कोई कहता नहीं
कोई कहे तो कोई सुनता नहीं
होंठों पर दम तोड़ती
वो दबी दबी सी ख्वाहिशें
