चेहरे के भाव दिखेंगे कैसे
मुखौटों में छिपी इस दुनियाँ में
जितने चेहरे उतने मुखौटे
इस रंग बदलती दुनियाँ में
मन को कोई कैसे समझे
चेहरों पर लुटती इस दुनियाँ में
शाम सबेरे नये मुखौटे
अदला बदली इस दुनियाँ में
डूबते उभरते सारे रिश्ते
मुखौटों की झूठी इस दुनियाँ में
#wandering_gypsy_rns
