मुझको दिए की सी नीयत देना मेरे ख़ुदा

महल हो या झोपड़ी हो,रोशनी में फ़र्क न हो ।।


मुझे शोहरत भी देना, तो उतनी ही देना तुम

जितने में मेरे अपने,मुझसे कभी ज़ुदा न हों ।।


ऐ खुदा हमेशा ऐसी इनायत रखना मुझ पर

दोस्त बेशुमार हों,फितरत में नफरत न हो ।।


मेरी हरकतों पे ,रखना तू हमेशा कड़ी नज़र l

मेरी गलतियों से भी कभी,कोई ग़मज़दा न हो ।।


मेरी इबादत में ,तू इतनी बरक़त देना ख़ुदा l

चाहकर भी कभी ,तू मुझसे ख़फ़ा न हो ll

           

….Wandering Gpsy_rns