न जीवन में अवरोह कोई
गर मोह से मुँह मोड़ ले तू
जो भोगना है भोग ले,बस
भोग से तू मोह ना कर
छू ऊंचाईयां तू आसमाँ की
मगर उसका दंभ ना कर
दंभ राह है बस गर्त की
दंभ से तू मोह ना कर
दौलत कमा,सत्कर्म कर
दौलत के लिए लोलुप ना बन
सर्प सा दौलत का लालच
उस लोभ से तू मोह ना कर
विनाश की जकड़न है ये
मोह के धागों की उलझन
ये जान ले तू भूलकर भी
मोह से तू मोह ना कर
जो भी है हाथों में तेरे
देन है ईश्वर की सब
उसकी नज़र है हर कदम पर
उसको नज़र से दूर ना कर
