मेरा सर्वस्व ये दान है तेरा
मेरा जीवन वरदान है तेरा
हर सांस में तेरा नाम रचा
हर सांस मेरी अहसान है तेरा
तेरे वर का प्रकाश पुंज
रोशन करता मेरी आंखों को
पल पल करता प्रकाशित है
मेरी अंधियारी राहों को
चल पड़ता हूं बेजिझक
चाहे मुश्किल वो राह भी है
मन में है ये विश्वास अडिग
आशीष तेरा मेरे शीश पे है
कर्म अथाह है, धर्म अडिग
परिश्रम अथक, प्रयास निरंतर
तेरे दम से ही है मेरा दम
तेरा साया हर वक्त है सिर पर
हर हाथ संभालूं जो हाथ बढ़े
तेरा बस सर पर हाथ रहे
नाउम्मीद की उम्मीद बनूं
उम्मीद जो तेरी साथ रहे
