हवा में सोंधी सोंधी ख़ुशबू
हर आँगन झाँके अपनापन
हर पगडंडी जानी पहचानी
था गाँव मेरा हमसाया सा
बड़ी बड़ी अनजानी सड़कें
लगे हर घर यहाँ पराया सा
सरपट भागती चमक दमक
फिर भी शहर मुरझाया सा
था गाँव मेरा मासूम मेमना
शहर बड़ा इक दानव सा
छीन ले गया उसकी नेमतें
अब गाँव हुआ बेगाना सा