संजोती है वो तिनका तिनका 

 घरौंदा अपना बुनती चिरैया


तन मन पूरा न्योछावर करती 

कितनी मेहनतकश है चिरैया


कहाँ कहाँ से दाना लाती

फिर बच्चों को चुगाती चिरैया


बच्चों की ख़ातिर मेहनत से 

कभी नहीं थकती है चिरैया


उसको भी तो कहां पता है

उसकी मां ने भी यही किया


बच्चों की खातिर बाज़ से भी 

भिड़ने से नहीं डरती चिरैया


निस्वार्थ प्रेम, निर्मल उत्साह

 बलिहारी , बच्चों पे चिरैया


मां तो बस मां ही होती है

इंसान हो या चाहे चिरैया