याद कर बरसों तूने उसे
न रोने दिया न सोने दिया
तू रोता रहा रुलाता रहा
वो हंसती मुस्कुराती रही
तू लड़खड़ाता गिरता रहा
वो उंगली मगर पकड़े रही
तू सोता मुस्कुराता रहा
वो उनींदी सी जगती रही
वो हमेशा पूरी करती रही
माँगे वो तेरी बेहिसाब
क्या तू कभी दे पाएगा
उसकी नींदों का हिसाब
उसके लिए तो आज भी
उतना ही मासूम है तू
आती है तुझे चादर उढाने
अब भी जब सोता है तू
