बहुत अरसे बाद चाय बनाई
बरबस मां बहुत याद आई
चाय सी जो कड़ती रही
अपनों के लिए आधी हो गई
जब तक संतुष्ट न हुई
कि अब स्वाद हो गई हूं मैं
कभी उबाल भी आया
तो बर्तन की सीमा नहीं लांघी
उबाल पर जब काबू नहीं रहा
तो आग को भी नहीं बख्शा
वो ताउम्र चाय के संग संग
हमारे लिए कड़ती रही
और हमें पता भी तब चला
जब वो चाय नहीं मिली

#wandering_gypsy_rns